HELLO DOSTON,
aaj mai aapko batane ja raha hu ki sourabh joshi ek mahine ka kitna kamate ha...
ish se pahale inke bare me bata ta hu ki ye kaun hai and ye karte kya hai
सौरव जोशी – Biography in Hindi
दोस्तों, अगर आप यूट्यूब वीडियोस देखते है, तो आपने Vlogs के बारे में जरूर सुना होगा। और आपको Vlogs देखना पसंद भी होगा। तो आज हम जिस Youtuber/Vlogger के बारे में बात करने वाले है, उनका यूट्यूब चैनल इंडिया का सबसे फास्टेस्ट ग्रोइंग यूट्यूब चैनल है। जी हाँ, हम बात कर रहे है सौरव जोशी व्लॉगस के बारे में।
तो चलिए जानते है सौरव जोशी कौन है?, क्या करते है?, कितना कमाते है?, उनकी कुल संपत्ति कितनी है?, यूट्यूब कैसे स्टार्ट किया?, आदि से रिलेटेड सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल सौरव जोशी बायोग्राफी इन हिंदी में बताएँगे।
सौरव जोशी कौन हैं? – Who is Sourav Joshi?
सौरव जोशी उत्तराखंड के रहने वाले एक ड्रॉइंग आर्टिस्ट, यूटूबर और व्लॉगर है, जो कि यूट्यूब पर अपने दैनिक जीवन और लाइफस्टाइल से सम्बंधित व्लॉग वीडियोस बनाते है। इसके साथ सौरव जोशी एक बहोत ही उम्दा कलाकार भी है, वे बहुत ही अच्छी ड्रॉइंग्स और पेंटिंग्स बनाते है।
इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी बड़ी लोकप्रियता है। अकेले इंस्टाग्राम पर 383.27k+ से अधिक फॉलोअर्स के साथ। वह YouTube India के सबसे अमीर वायरल व्लॉगर्स में से एक हैं।
पियूष जोशी कौन है? – Who is Piyush Joshi?
पियूष जोशी सौरव जोशी का छोटा भाई है। हम आपको यहाँ पर बता देते है की पियूष सौरव का सगा भाई नहीं है, पियूष सौरव जोशी के चाचा का लड़का है। सौरव जोशी व्लॉगस में सबसे अहम किरदार पियूष का ही है।

सौरव जोशी: YouTube/Vlogging Journey
सौरव जोशी ड्रॉइंग करना बचपन से ही पसंद करते थे। जिसकी वजह से इन्होने 12 वीं पास करने के बाद इन्होने ड्रॉइंग में ही कुछ बड़ा करने की सोची और वह ख़ुदसे ही प्रेक्टिस करने लगे। लेकिन ड्रॉइंग में लगातार मेहनत करने के बावजूद भी इन्हें कोई सफ़लता नहीं मिली। और इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर अपना हुनर दिखाना चाहा। सौरव को यूट्यूब पर अपनी ड्रॉइंग का हुनर दिखाने का आईडिया उनके छोटे भाई साहिल जोशी ने दिया था।
इसके बाद सौरव ने अपने ड्रॉइंग आर्ट का चैनल शुरू किया जिसका नाम Sourav Joshi Arts है। शुरुआत में तो सौरव जोशी को कुछ अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन 150 से 200 वीडियोस अपलोड करने के बाद इनके वीडियोस पर अच्छे खासे व्यूज आने लगे और फेमस होने लगे। जिससे ये अच्छी खासी कमाई करने लगे और अपने परिवार को भी फाइनेंसियल सपोर्ट करने लगे। लेकिन दोस्तों सफलता तो अभी सौरव जोशी का इंतज़ार कर रही थी।
19 फ़रवरी, 2019 यह सौरव जोशी के लिए वो दिन था जब उनकी लाइफ पूरी तरह बदलने वाली थी। क्योंकि उसी दिन सौरव ने अपना दूसरा यूट्यूब चैनल Sourav Joshi Vlogs शुरू किया था। उनका पहला वीडियो 20 फ़रवरी, 2019 को अपलोड किया था, जिसका टाइटल था, “How I draw MS Dhoni“. इसके बाद उन्होंने कईं वीडियोस अपलोड किये लेकिन अभी तक उनके वीडियोस पे व्यूज नहीं आते थे।
जब कोरोना वायरस इंडिया में फैला और लॉकडाउन लगा तो लोग कहीं बहार निकल नहीं सकते थे और आ जा नहीं सकते थे। तब सौरव के दिमाग़ में Daily Lifestyle Vlogs बनाने का आईडिया आया और इन्होने चैलेंज लिया की वो अपनी चैनल पर 365 दिन में 365 वीडियोस अपलोड करेंगे। उन्होंने जब शुरू किया तो उन्हें भी नहीं पता था की उनका चैनल इतनी उचाईयां छू लेगा, आज Sourav Joshi Vlogs के 5.84 मिलियन (58 लाख) सब्सक्राइबर है। और उनके सभी वीडियोस पे 30 से 35 लाख व्यूज आते है। और Sourav joshi Arts के 1.75 मिलियन (17 लाख) सब्सक्राइबर है। और आज भी सौरव रोज एक Daily Vlog डालते है।

Monthly Income
वैसे तो, youtube पर कई वीडियोस हे जिनमे Sourav Joshi की मन घडन्त income बताई जाती हैं। जिसमे कोई सच्चाई नहीं होती।
सौरव की ज्यादातर कमाई Youtube Ads, Sponsorships, Collaboration और Songs से होती हैं।
अनुमान के मुताबिक Saurav Joshi की monthly income 60 लाख रुपए हैं और इनकी net-worth 20 करोड़ हैं।
Thankyou
1 Comments
इस बंदे के views देख कर हर कोई हैरान ही राहता है, हरबार ट्रेंडिंग सेक्शन मे आ ही जाता है।
ReplyDelete